सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोरोना पॉजिटिव, जावेद जबलपुर में ट्रीटमेंट के दौरान हुआ फरार पुलिस ने रखें लाखों रुपए का इनाम


 प्रदीप मिश्रा 


✍️जबलपुर फरार एन.एस.ए. बंदी जावेद की सुरक्षा में लगे 4 आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने किया निलंबित, फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस महानिदेशक (म.प्र.) महोदय ने किया 50 हजार रूपये का ईनाम घोषित, फरार आरोपी जावेद पिता नासिर खान उम्र 30 वर्ष निवासी 436 बी, गली न. 10 चंदूवाला रोड़ थाना चंदन नगर जिला इंदौर को केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध रखने हेतु जबलपुर भेजा गया था। मेडिकल परिक्षण में कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर एन.एस.ए. बंदी जावेद को मेडिकल कालेज जबलपुर के आईसोलेशन वार्ड में उपचारार्थ भर्ती कराते हुये रक्षित केन्द्र में पदस्थ 1-आरक्षक क्रमांक 2981 सूरज शर्मा,  2- आरक्षक क्रमांक 2903 राहुल देवड़ा,  3-आरक्षक क्रमांक 2886 मुकेश कुमार, 4-आरक्षक क्रमांक 2920 अखिलेश की सुरक्षार्थ ड्यूटी लगायी गयी थी।
                  आज दिनॉक 19-4-2020 को दोपहर में मेडिकल कालेज में उपचारार्थ एन.एस.ए. बंदी जावेद अभिरक्षा से भाग गया, प्रथम दृष्टया एन.एस.ए. बंदी जावेद के भागने मे उपरोक्त आरक्षकों की घोर लापरवाही एवं त्रुटि पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह  (भा.पु.से.) द्वारा उपरोक्त चारों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र जबलपुर सम्बद्ध किया  गया है।
                 फरार एन.एस.ए. बंदी जावेद की गिरफ्तारी पर तत्काल पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह (भा.पु.से.) ने 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित करते हुये पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर को ईनाम की राशि बढाये जाने हेतु प्रतिवेदन भेजा गया।
                 पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री भगवत सिंह चौहान (भा.पु.से.) द्वारा जावेद की गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित करते हुये प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस महानिदेशक (म.प्र.) महोदय श्री विवेक जौहरी ( भा.पु.से.) से ईनाम की राशि बढ़ाये जाने हेतु निवेदन किया गया।
                पुलिस महानिदेशक (म.प्र.) महोदय द्वारा फरार एन.एस.ए. बंदी जावेद की गिरफ्तारी पर 50, 000/-(पचास हजार रूपये ) का ईनाम उद्घोषित किया गया है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इस मंदिर में मौजूद है चमत्कारी मणि दर्शन मात्र से हो जाते हैं सारे कष्ट दूर शिवलिंग दिन में चार बार बदलती है अपना रंग

 डा. मनीष गौतम देवतालाब इस मंदिर में मौजूद है चमत्कारी मणि दर्शन मात्र से हो जाते हैं सारे कष्ट दूर शिवलिंग दिन में चार बार बदलती है अपना रंग Devtalav temple: मध्यप्रदेश में रीवा जिले के देवतालाब में भगवान शिव जी का ऐतिहासिक मंदिर है। जिसमें हर समय श्रद्धालुयों की भारी भीड़ आती है। मां शारदा ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषाचार्य डॉ मनीष गौतम महाराज ने बताया कि लाखों लोग देश-विदेश से भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए आते हैं। लेकिन हर साल में सावन माह में तो श्रद्धालयों की भारी भीड़ जमा होती है।  विश्व का इकलौता एक पत्थर का बना मंदिर देवतालाब मंदिर की मान्यता यह है कि इस मंदिर का निर्माण सिर्फ एक रात में हुआ था। ऐसा माना जाता है कि सुबह जब लोगों ने देखा तो यहां पर बहुत बड़ा मंदिर बना हुआ मिला था, लेकिन किसी ने इसको बनते हुआ नहीं देखा। कुछ जानकारों ने बताया कि मंदिर के साथ ही यहां पर अलौकिक शिवलिंग की स्थापना अपने आप हो गई थी। यह शिवलिंग बहुत ही रहस्यमयी है, जो दिन में चार बार अपना रंग बदलती है। एक ही पत्थर का बना हुआ विश्व का यह अद्भुत मंदिर सिर्फ देवतालाब में स्थित है क्या है मंदिर की कह...

विन्ध्य के बड़े नेता बने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला कद बढ़ा

Manish gautam rewa  *छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं मध्‍य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल* *2023 में शिवराज सिंह चौहान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्यभार संभाला।* रीवा। राजेंद्र शुक्ला मध्य प्रदेश के नए उपमुख्यमंत्री होंगे। वह विन्ध्य के पहले ऐसे व्यक्ति होंगे जिन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल रही है। वह लगातार पांचवीं बार रीवा से विधायक निर्वाचित हुए हैं। बड़े ब्राह्मण चेहरा हैं, साफ-सुथरी छवि है विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। *डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का जन्म 3 अगस्त 1964 को रीवा में हुआ था* प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का जन्म 3 अगस्त 1964 को रीवा में हुआ था। उनके पिता भैयालाल शुक्ला एक ठेकेदार और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। युवावस्था में ही नेतृत्व के गुण विकसित होने के कारण वे 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष बने थे। वह 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष थे। उन्होंने 1998 के ...

👉चार माह से सोए देव देवउठनी एकादशी पर जागेंगे कल, भगवान विष्णु, चार्तुमास का होगा समापन

 Manish gautam चार माह से सोए देव देवउठनी एकादशी पर जागेंगे कल, भगवान विष्णु, 👉चार्तुमास का होगा समापन,  👉गृह प्रवेश, अनुष्ठान, विवाह जैसे शुभ और मांगलिक कार्य होंगे शुरू, ➡️मंगलवार 12 नवंबर को है। इस दिन तुलसी-शालीग्राम विवाह करने के साथ विवाह और सभी प्रकार के मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। हिंदू धर्म में सभी 16 संस्कारों में विवाह एक प्रमुख संस्कार माना गया है। विवाह संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त को बहुत ही खास महत्व दिया जाता है। * देवउठनी एकादशी जिसे देवोत्थान एकादशी भी कहते हैं। • हिंदू धर्म में सभी 16 संस्कारों में विवाह एक प्रमुख संस्कार । * नवंबर में 12 तारीख के बाद कुल 11 विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। ➡️नवंबर में 12 तारीख के बाद कुल 11 विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। 12, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 28 और 29 नवंबर को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं। ➡️दिसंबर में विवाह 04, 05, 09, 10 और 14 दिसंबर को ही विवाह के मुहूर्त हैं।