सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जाने तुला से लेकर मीन तक के नए साल का हाल डॉ मनीष गौतम

 जाने तुला से लेकर मीन तक के नए साल का हाल डॉ मनीष गौतम


तुला वार्षिक राशिफल 2023 : कोई बड़ा कार्य संपन्न हो सकता है

तुला राशि वाले इस साल कोई भी नया कार्य करें तो उसमें सोच-समझकर ही कोई फैसला करें। कोई बड़ा कार्य भी संपन्न हो सकता है। छोटी-मोटी यात्रा का भी योग है। किसी पर सोच-समझकर ही विश्वास करें नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद से बचें वाणी पर संयम रखें। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा जिससे जातक उन्नति करने में सफल होंगे। जमीन-जायदाद के क्रय-विक्रय से लाभकारी स्थितियां बन सकती हैं। माता-पिता से लगाव बनाए रखें, नहीं तो मतभेद या भ्रम की स्थिति बन सकती है। 


वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023 : आय के नवीन स्रोत बनेंगे


वृश्चिक राशि वालों के लिए यह पूरा साल ही लगभग अनुकूल रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। यह वर्ष लगभग सभी मामलों में लाभकारी एवं उन्नतिशील स्थिति बनाए रखने वाला हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित सावधानी रखें। इस राशि वालों के लिए यह वर्ष लाभकारी रहेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। भिन्न-भिन्न स्रोतों से आय की स्थिति बनी रहेगी। बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में भी अनुकूल स्थितियां बनेंगी।


धनु वार्षिक राशिफल 2023 : विरोधियों से अनावश्यक तर्क-वितर्क न करें


धनु राशि वालों के लिए यह साल अधिक अनुकूल नहीं है। इस वर्ष अनावश्यक भागदौड़ एवं कार्यों में अनावश्यक देरी हो सकती है। बने हुए कार्य रुक सकते हैं या उनमें विलंब की स्थिति बन सकती है। अनावश्यक मानसिक कष्ट एवं तनाव का सामना करना पड़ सकता है। चोट-चपेट से सावधान रहें। विरोधियों से अनावश्यक तर्क-वितर्क न करें नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक भागदौड़ एवं खर्चे की अधिकता के कारण थोड़ी परेशानी रहेगी। पारिवारिक सुख-शांति बनाए रखने का प्रयास करें। वर्ष का मध्य थोड़ा संघर्ष वाला रहेगा


मकर वार्षिक राशिफल 2023 : ट्रांसफर की संभावना बन रही है


मकर राशि के जातकों को इस साल कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन या ट्रांसफर की संभावना बन रही है। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी तकलीफ भी हो सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। व्यक्ति अपने व्यवहार से सामाजिक सम्मान में वृद्धि प्राप्त करने में सफल हो सकता है। माता पिता का सहयोग व स्नेह प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग के क्षेत्र में थोड़ा संयम बनाए रखें, नहीं तो आपको मानसिक उलझन का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ वार्षिक राशिफल 2023 : भौतिक सुख-साधनों पर अधिक खर्च से बचें


कुंभ राशि के जातकों को इस वर्ष 


मानसिक कष्ठ एवं अनावश्यक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। भौतिक सुख-साधनों में अनावश्यक खर्च का योग बन सकता है। सावधानी बनाए रखें। भौतिक सुख-साधनों पर अधिक खर्च से बचें। घरेलू समस्याओं का समाधान करने में जातक सफल हो सकता है। धैर्य एवं सूझ-बूझ से काम लें। जमीन-जायदाद एवं वाहन के क्रय-विक्रय में सोच-समझकर आगे बढ़े। संतान पक्ष से थोड़ा मतभेद हो सकता है। न्यायालय के मामलों में खर्च बढ़ सकता है।



मीन वार्षिक राशिफल 2023 : विदेश में घूमने का अवसर मिल सकता है


मीन राशि वालों के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। लाभ की कई स्थितियां बन सकती हैं। रुका हुआ धन मिलने से लाभ की स्थिति बन सकती है। घर परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। घर में मांगलिक कार्य भी हो सकते हैं। देश-विदेश में घूमने का अवसर मिल सकता है। विदेश से भी लाभकारी स्थितियां बन सकती हैं। जातक यदि योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे तो आर्थिक उन्नति के साथ बड़े लाभ की स्थिति भी बन सकती है। संगीत कला के प्रति रुझान बढ़ेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इस मंदिर में मौजूद है चमत्कारी मणि दर्शन मात्र से हो जाते हैं सारे कष्ट दूर शिवलिंग दिन में चार बार बदलती है अपना रंग

 डा. मनीष गौतम देवतालाब इस मंदिर में मौजूद है चमत्कारी मणि दर्शन मात्र से हो जाते हैं सारे कष्ट दूर शिवलिंग दिन में चार बार बदलती है अपना रंग Devtalav temple: मध्यप्रदेश में रीवा जिले के देवतालाब में भगवान शिव जी का ऐतिहासिक मंदिर है। जिसमें हर समय श्रद्धालुयों की भारी भीड़ आती है। मां शारदा ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषाचार्य डॉ मनीष गौतम महाराज ने बताया कि लाखों लोग देश-विदेश से भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए आते हैं। लेकिन हर साल में सावन माह में तो श्रद्धालयों की भारी भीड़ जमा होती है।  विश्व का इकलौता एक पत्थर का बना मंदिर देवतालाब मंदिर की मान्यता यह है कि इस मंदिर का निर्माण सिर्फ एक रात में हुआ था। ऐसा माना जाता है कि सुबह जब लोगों ने देखा तो यहां पर बहुत बड़ा मंदिर बना हुआ मिला था, लेकिन किसी ने इसको बनते हुआ नहीं देखा। कुछ जानकारों ने बताया कि मंदिर के साथ ही यहां पर अलौकिक शिवलिंग की स्थापना अपने आप हो गई थी। यह शिवलिंग बहुत ही रहस्यमयी है, जो दिन में चार बार अपना रंग बदलती है। एक ही पत्थर का बना हुआ विश्व का यह अद्भुत मंदिर सिर्फ देवतालाब में स्थित है क्या है मंदिर की कह...

विन्ध्य के बड़े नेता बने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला कद बढ़ा

Manish gautam rewa  *छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं मध्‍य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल* *2023 में शिवराज सिंह चौहान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्यभार संभाला।* रीवा। राजेंद्र शुक्ला मध्य प्रदेश के नए उपमुख्यमंत्री होंगे। वह विन्ध्य के पहले ऐसे व्यक्ति होंगे जिन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल रही है। वह लगातार पांचवीं बार रीवा से विधायक निर्वाचित हुए हैं। बड़े ब्राह्मण चेहरा हैं, साफ-सुथरी छवि है विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। *डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का जन्म 3 अगस्त 1964 को रीवा में हुआ था* प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का जन्म 3 अगस्त 1964 को रीवा में हुआ था। उनके पिता भैयालाल शुक्ला एक ठेकेदार और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। युवावस्था में ही नेतृत्व के गुण विकसित होने के कारण वे 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष बने थे। वह 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष थे। उन्होंने 1998 के ...

👉चार माह से सोए देव देवउठनी एकादशी पर जागेंगे कल, भगवान विष्णु, चार्तुमास का होगा समापन

 Manish gautam चार माह से सोए देव देवउठनी एकादशी पर जागेंगे कल, भगवान विष्णु, 👉चार्तुमास का होगा समापन,  👉गृह प्रवेश, अनुष्ठान, विवाह जैसे शुभ और मांगलिक कार्य होंगे शुरू, ➡️मंगलवार 12 नवंबर को है। इस दिन तुलसी-शालीग्राम विवाह करने के साथ विवाह और सभी प्रकार के मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। हिंदू धर्म में सभी 16 संस्कारों में विवाह एक प्रमुख संस्कार माना गया है। विवाह संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त को बहुत ही खास महत्व दिया जाता है। * देवउठनी एकादशी जिसे देवोत्थान एकादशी भी कहते हैं। • हिंदू धर्म में सभी 16 संस्कारों में विवाह एक प्रमुख संस्कार । * नवंबर में 12 तारीख के बाद कुल 11 विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। ➡️नवंबर में 12 तारीख के बाद कुल 11 विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। 12, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 28 और 29 नवंबर को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं। ➡️दिसंबर में विवाह 04, 05, 09, 10 और 14 दिसंबर को ही विवाह के मुहूर्त हैं।