सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

* लाडली बहन योजना की लोकप्रियता से बढ़ीं कांग्रेस की चुनौतियां*

Manish gautam

 *लाड़ली एक्सप्रेस से करवट ले सकता है महिला वोट बैंक*


*योजना की लोकप्रियता से बढ़ीं कांग्रेस की चुनौतियां*


भोपाल। प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना की लोकप्रियता शिखर पर है। सरकार अब योजना में पात्रता की न्यूनतम आयु सीमा 23 की जगह 21 वर्ष करने जा रही है। इससे 12 लाख और महिलाओं को योजना का लाभ मिलने लगेगा। योजना की लोकप्रियता से कांग्रेस की चुनौतियां बढ़ गई हैं। कांग्रेस ने इस योजना की काट के रूप में सरकार आने पर नारी सम्मान योजना शुरू कर महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने योजना के अंतर्गत एक हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर 3000 तक ले जाने की घोषणा कर दी। सरकार के इस मास्टर स्ट्रोक से महिलाओं का बड़ा वोट बैंक भाजपा की ओर जा सकता है। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच मतों का अंतर बहुत कम था। भाजपा को 41.02 प्रतिशत और कांग्रेस को 40.89 प्रतिशत मत मिले थे।


*कांग्रेस की नारी सम्मान योजना*

लाड़ली बहना योजना की घोषणा के लगभग दो माह बाद नारी सम्मान योजना का एलान कांग्रेस ने किया। इसमें 18 से ऊपर सभी महिलाओं लाभ देने की बात कही। प्रतिमाह 1500 रुपये देने का वादा किया। यहां तक कि फार्म भरवाना भी शुरू कर दिया। अब तक 55 लाख फार्म भरवाए जा चुके हैं।


*लाड़ली बहना योजना मे*

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 जनवरी 2022 को नर्मदा जयंती के अवसर पर नर्मदापुरम में लाड़ली बहना योजना की घोषणा की थी। कई जिलों में लाड़ली बहना सम्मेलन के बाद 10 जून को उनके खाते में पहली किस्त डाल दी गई है। इस अवसर मुख्यमंत्री ने योजना की राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर धीरे-धीरे 3000 तक करने की घोषणा की।


51 प्रतिशत मत का लक्ष्य पाने में लाड़ली बहना योजना की हो सकती है बड़ी भूमिका

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में सभी बूथों पर 51 प्रतिशत मत पाने का लक्ष्य रखा है। वोट बैंक बढ़ाने में लाड़ली बहना योजना की बड़ी भूमिका हो सकती है। वजह, प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या दो करोड़ 60 लाख है। योजना में अभी सवा करोड़ महिलाएं शामिल हैं। न्यूनतम सीमा 21 वर्ष किए जाने से पात्र महिलाओं का आंकड़ा एक करोड़ 37 लाख हो जाएगा। यानी कुल महिला मतदाताओं में 53 प्रतिशत योजना के दायरे में आ जाएंगी। भाजपा की कोशिश योजना के माध्यम से महिला के पूरे परिवार को साधने की है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इस मंदिर में मौजूद है चमत्कारी मणि दर्शन मात्र से हो जाते हैं सारे कष्ट दूर शिवलिंग दिन में चार बार बदलती है अपना रंग

 डा. मनीष गौतम देवतालाब इस मंदिर में मौजूद है चमत्कारी मणि दर्शन मात्र से हो जाते हैं सारे कष्ट दूर शिवलिंग दिन में चार बार बदलती है अपना रंग Devtalav temple: मध्यप्रदेश में रीवा जिले के देवतालाब में भगवान शिव जी का ऐतिहासिक मंदिर है। जिसमें हर समय श्रद्धालुयों की भारी भीड़ आती है। मां शारदा ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषाचार्य डॉ मनीष गौतम महाराज ने बताया कि लाखों लोग देश-विदेश से भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए आते हैं। लेकिन हर साल में सावन माह में तो श्रद्धालयों की भारी भीड़ जमा होती है।  विश्व का इकलौता एक पत्थर का बना मंदिर देवतालाब मंदिर की मान्यता यह है कि इस मंदिर का निर्माण सिर्फ एक रात में हुआ था। ऐसा माना जाता है कि सुबह जब लोगों ने देखा तो यहां पर बहुत बड़ा मंदिर बना हुआ मिला था, लेकिन किसी ने इसको बनते हुआ नहीं देखा। कुछ जानकारों ने बताया कि मंदिर के साथ ही यहां पर अलौकिक शिवलिंग की स्थापना अपने आप हो गई थी। यह शिवलिंग बहुत ही रहस्यमयी है, जो दिन में चार बार अपना रंग बदलती है। एक ही पत्थर का बना हुआ विश्व का यह अद्भुत मंदिर सिर्फ देवतालाब में स्थित है क्या है मंदिर की कह...

विन्ध्य के बड़े नेता बने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला कद बढ़ा

Manish gautam rewa  *छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं मध्‍य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल* *2023 में शिवराज सिंह चौहान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्यभार संभाला।* रीवा। राजेंद्र शुक्ला मध्य प्रदेश के नए उपमुख्यमंत्री होंगे। वह विन्ध्य के पहले ऐसे व्यक्ति होंगे जिन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल रही है। वह लगातार पांचवीं बार रीवा से विधायक निर्वाचित हुए हैं। बड़े ब्राह्मण चेहरा हैं, साफ-सुथरी छवि है विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। *डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का जन्म 3 अगस्त 1964 को रीवा में हुआ था* प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का जन्म 3 अगस्त 1964 को रीवा में हुआ था। उनके पिता भैयालाल शुक्ला एक ठेकेदार और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। युवावस्था में ही नेतृत्व के गुण विकसित होने के कारण वे 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष बने थे। वह 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष थे। उन्होंने 1998 के ...

👉चार माह से सोए देव देवउठनी एकादशी पर जागेंगे कल, भगवान विष्णु, चार्तुमास का होगा समापन

 Manish gautam चार माह से सोए देव देवउठनी एकादशी पर जागेंगे कल, भगवान विष्णु, 👉चार्तुमास का होगा समापन,  👉गृह प्रवेश, अनुष्ठान, विवाह जैसे शुभ और मांगलिक कार्य होंगे शुरू, ➡️मंगलवार 12 नवंबर को है। इस दिन तुलसी-शालीग्राम विवाह करने के साथ विवाह और सभी प्रकार के मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। हिंदू धर्म में सभी 16 संस्कारों में विवाह एक प्रमुख संस्कार माना गया है। विवाह संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त को बहुत ही खास महत्व दिया जाता है। * देवउठनी एकादशी जिसे देवोत्थान एकादशी भी कहते हैं। • हिंदू धर्म में सभी 16 संस्कारों में विवाह एक प्रमुख संस्कार । * नवंबर में 12 तारीख के बाद कुल 11 विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। ➡️नवंबर में 12 तारीख के बाद कुल 11 विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। 12, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 28 और 29 नवंबर को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं। ➡️दिसंबर में विवाह 04, 05, 09, 10 और 14 दिसंबर को ही विवाह के मुहूर्त हैं।